
लखीसराय: रामगढ़चौक थाना के सिकंदरा रोड में पीछे से आ रही एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में बाइक सवार महिला शोभा देवीकी मौके पर ही मौत हो गई.हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने रामगढ़चौक मोड़ को जाम कर दिया, जिससे सिकंदरा और शेखपुरा जाने वाली सड़कें पूरी तरह ठप हो गईं.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया हैऔर आगे की करवाई कर रही है .

