
गोपालगंज के बहुचर्चित थावे वाली मंदिर में हुए भीषण चोरी के बाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी का कनेक्शन भोजपुर जिले से जुड़ता नजर आ रहा है. जिले के शाहपुर थाना के रानी सागर गांव से दूसरे आरोपी इंजामुल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है . पुलिस ने इस आरोपी का एनकाउंटर किया है जहां की गोपालगंज होस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है. वही भोजपुर जिले के शाहपुर थाना मेंआरोपी के विरुद्ध कोई भी मामला दर्ज नहीं पाया गया है कहा जा रहा है कि पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है लेकिन इसके विरुद्ध भोजपुर जिले में कोई भी मामला दर्ज नहीं है.

