
हम नेता जीतन राम के बयान के आधार पर राजद ने शराब बंदी को लेकर नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा किया है और राजद नेता एजाज अहमद ने कहा कि जीतन राम मांझी ने जो बयान दिया है उससे साफ है कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर खेल चल रहा है और अधिकारियों और सरकार की मिली भगत से महंगी दामों पर अमीरों को शराबों को बेचा जा रहा है. वही शराबबंदी के नाम पर गरीबों को जेल भेजा जा रहा है और उन्हें सताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जिस प्रकार से शराबबंदी के नाम पर यह खेल खेल रही है. इससे आम जनता परेशान है और इसको लेकर जनता में आक्रोश है.

