रामकृपाल यादव का प्रशांत किशोर पर हमला

प्रशांत किशोर के JDU टूटने वाले बयान पर पलटवार करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा – “वो थके हुए हैं, हारे हुए हैं, घबराए हुए हैं, इसलिए ऐसा बोल रहे हैं। जदयू टूटा है न टूटेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ है और रहेगा। जो तोड़ने की बात करेगा, वो खुद टूट जाएगा।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नक्सल मूवमेंट समाप्त हो गया है, अमन-चैन है। लेकिन कुछ तत्व और विदेशी ताकतें जो पीएम के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे, वो अराजकता फैलाना चाहते हैं, वही दिमागी नक्सली हैं, उन्हें भी समाप्त करने की कोशिश होगी।तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा – “तेजस्वी मेरे पुत्रवत हैं, उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद। वो स्वस्थ रहें।

बिहार में निवेश और उद्योग पर उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री ने बिहार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। नीतीश कुमार ने 2005 के बाद बिहार को संभाला और अब सम्राट चौधरी उसी विकास की गाड़ी को रफ्तार दे रहे हैं। वैशाली की पवित्र धरती पर बड़ा उद्योग लगने जा रहा है, जो एक इतिहास बनेगा।भ्रष्टाचार पर उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा। आर्थिक अपराध करने वाले किसी भी हाल में नहीं बचेंगे।

Next Post

अभय कुशवाहा ने दी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई

Mon Nov 9 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर RJD सांसद अभय कुशवाहा ने बधाई दी।पटना में राबड़ी आवास पर मीडिया से बात करते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान तेजस्वी यादव को शक्ति […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें