
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर RJD सांसद अभय कुशवाहा ने बधाई दी।पटना में राबड़ी आवास पर मीडिया से बात करते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान तेजस्वी यादव को शक्ति प्रदान करें और बिहार से पलायन रोकने का जो उनका संकल्प है, वो पूरा हो।उन्होंने कहा कि आज पटना से लेकर बिहार के हर जिले में RJD के कार्यकर्ता और तेजस्वी यादव को चाहने वाले लोग उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान समर्थकों ने तेजस्वी को भावी मुख्यमंत्री और भविष्य का प्रधानमंत्री भी बताया।

