संजय सरावगी की स्वर्गीय माता जी के श्राद्ध कर्म में पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा पहुंचे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की दिवंगत माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पूज्य माताजी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी।‎राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर धैर्य धारण करने का कर्तव्यबोध कराया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य दें।‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी आज दरभंगा पहुंचे और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की पूज्य माताजी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित बिहार के कई मंत्री भी इस श्राद्धकर्म में शामिल हुए और दिवंगत पुण्यात्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस श्राद्धकर्म में कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे।‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माताजी के श्राद्धकर्म में बिहार भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।‎भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का 13 जुलाई की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

Next Post

मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Wed Feb 25 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व० मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर कंकड़बाग स्थित स्व० मंजू सिन्हा स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री कुछ क्षण मौन रहकर उन्हें याद […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें