
निशांत कुमार ने आज स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया और इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.स्वास्थ्य मंत्री के पदभार संभालने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार भी जताया.निशांत कुमार ने कहा कि आज उनका पहला दिन है और वह धीरे-धीरे विभाग की सभी व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को समझेंगे. उन्होंने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जरूरी कदम उठायेगें .उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की है और उसी दिशा में काम किया जाएगा.

