पूर्णिया : 13 महीने से बंधक बनाकर रखी गई युवती बरामद

पूर्णिया : पुलिस ने पिछले 13 महीने से बंधक बनाकर रखी गई युवती को बरामद किया है.वहां से इसके अलावा छापेमारी में 157 जिन्दा कारतूस एवं तीन अवैध हथियार के साथ साथ कैश और सोना चांदी के गहने भी मिले हैं. जिसकी जांच पड़ताल हो रही हैपूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित गुंडा चौक के पास एक गल्ला व्यवसाई के घर पर लड़की को बंधक बना कर रखा गया था . इसी सूचना के आधार में पुलिस वहां पहुची और लड़की को बरामद कर लिया . वही पुलिस गल्ला व्यवसाई प्रह्लाद जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है .

\बरामद युवती भवानीपुर की रहने वाली है. वह विगत 13 महीने पूर्व घर से भाग गई थी .काफी खोजबीन के बाद उसके पिता ने भवानीपुर थाना में इसकी प्राथमिक दर्ज भी कराई थी. भवानीपुर थाना की पुलिस ने सदर थाना के पुलिस के सहयोग से युवती को बरामद कर लिया है .पीड़ित युवती ने कहा कि वह एक युवक के प्रेम करती थी और उसी के साथ घर से भागी थी.युवक ने उसे बहला फुसलाकर यहां ले आया था और इसके बाद उसने यहां प्रह्लाद जायसवाल के पास लाकर उसे बेच दिया और भाग गया और तब से वह यही व्यवसाई के घर बंधक बनकर रह रही थी.

Next Post

बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम कृपाल यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

Thu Apr 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव शामिल हुए।कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें