लहेरी थाना क्षेत्र के नाज सिनेमा रोड स्थित तीन इलेक्ट्रॉनिक दुकान में तूफान पंखा कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पंखा को बरामद किया है । छापेमारी से इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया । अनुसंधान ग्लोबल कंपनी के आईपीआर के एग्जीक्यूटिव अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारशरीफ के कई इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में कोलकाता के तूफान कंपनी का नकली पंखा बेची जा रही है । इसी सूचना पर नाज सिनेमा रोड स्थित मेघा इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक सेंटर और बब्लू इलेक्ट्रॉनिक्स में छापेमारी की गई । जहां से तूफान कंपनी के करीब 40 नकली का पंखा को बरामद किया गया है । मौके से संचालक मेघा प्रसाद, मो असलम आजाद और बब्लू कुमार को हिरासत में लेकर थाने लाई गई है । इसके पूर्व भी बिहारशरीफ में ब्रांडेड कंपनी के नकली चप्पल ,जींस शर्ट व कई तरह के उत्पाद पकड़े गए हैं। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा सूचना पर तीन दुकानों में कार्रवाई की गई है । छपेमारी में दारोगा मिथलेश कुमार पंडित, जमादार वीरेन्द्र मुखिया व पुलिस के जवान शामिल थे ।
Next Post
प्रेमी के चक्कर में पति की हत्या
Mon May 16 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email जहानाबाद जिले में पत्नी ने अपने ही पति को हत्या करवा दिया। ज्ञात हो कि बेल ई गांव निवासी विकास कुमार उम्र 26 वर्ष का शादी 22 मई 2021 को नालंदा जिले क चैनपुरा गांव निवासी अनुष्का कुमारी उर्फ गुड़िया कुमारी बड़े धूमधाम से […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
September 14, 2025
राहुल गांधी एक देशद्रोही है -जगन्नाथ सिग्रीवाल
-
April 6, 2025
कटिहार से आपसी भाईचारे कीतस्वीर की चर्चा हर जगह
-
August 5, 2023
मोतिहारी : पीएफआई के 2 एक्टिव सदस्य गिरफ्तार
