पिता ने डाटा तो नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी

सुपौल : कोसी प्रोजेक्ट चौक पर गुरुवार की दोपहर एक 15 वर्षीय किशोरी के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से अफरा-तफरी का मौहाल पैदा हो गया . किशोरी अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर के समीप लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. देखते ही देखते घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इक्कठा हो गई.सभी लोग बच्ची को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी.सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव, कुनौली थाना पुलिस, अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने स्थिति को संभालते हुए बच्ची को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किया. अंततः काफी सूझबूझ और धैर्य के साथ किशोरी को टॉवर से सकुशल नीचे उतार लिया गया.बाद में अंचलाधिकारी ने किशोरी और उसके परिजनों को समझाया तथा परिवार के बीच आपसी संवाद बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं भावनात्मक आवेग में की जाती हैं, जिन्हें रोकने के लिए परिवार का सहयोग और संवाद बहुत आवश्यक है.

Next Post

पेट्रोल पंप के मैनेजर पर लगा नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप

Fri Oct 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email कटिहार : सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के सेमापुर गेड़ाबाड़ी-मुख्य मार्ग स्थित शांति पेट्रोलियम अमीनाबाद के मैनेजर नीरज पर एक 16 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है.पीड़िता के भाई ने कहा कि बच्ची पास के एक दवा दुकान में दवा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें