
तेजस्वी यादव ने कहा है कि अशोक चौधरी ने कहा है कि जीतन राम मांझी लालू यादव के नक्शे कदम पर चल रहे हैं इससे पता चलता है कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है .बिहार सरकार के द्वारा पांच एयरपोर्ट को छोटे एयरपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कोई कुछ कहे पर पटना एयरपोर्ट का तो विस्तारीकरण आज तक नहीं हुआ .मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि हम इस पर टीका टिप्पणी क्यों करें लोकतंत्र है जिसको आना है सबका स्वागत है .छपरा के दिघवारा में जो सड़क दुर्घटना में पांच लोग मरे हैं उनके परिजन से में मिलने जा रहा हूं .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक जो लोग मरे हैं उनके लिए संवेदना भी व्यक्त नहीं किया है.प्रधानमंत्री के 20 तारीख को बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि ठीक है आ रहे हैं अब तक कितना चीनी मिल चालू इसका जवाब दे .
तेजस्वी यादव ने फिर कहा कि मुख्यमंत्री बिहार को इस हालत को देखकर खुश हैं जो मन में आ रहा है वह कर रहे हैं. बिहार को लूटने का काम पार्टी के लोग कर रहे हैं.प्रधानमंत्री को साइप्रस का सबसे बड़ा अवार्ड दी जाने पर उन्होंने कहा कि ठीक है यह बात लेकिन भारत में क्या हो रहा है बेरोजगारी चरम सीमा पर है .उन्होंने फिर बिहार सरकार से मांग किया है कि जमाई आयोग के साथ-साथ जीजा आयोग का गठन कर दिया जाए उन्होंने एक बार फिर कह दिया की मेहरारू आयोग का गठन कर दिया जाए.प्रधानमंत्री आते हैं हम लोगों को गाली देकर चले आते हैं लेकिन उनके गठबंधन में क्या हो रहा है इस पर कुछ नहीं बोलते है .अशोक चौधरी को उन्होंने कहा कि कभी भी नहीं जाते हैं फिल्में जनता उनको स्वीकार नहीं करती बैक डोर से आते हैं और अपने किसी और कोटा से हैं बेटी किसी और कोटा से है दामाद किसी और कोटा से हैं प्रवचन देने में लगे हैं.

