दरभंगा : शराब पार्टी का वीडियो वायरल

दरभंगा : शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुशेश्वरस्थान पूर्वी जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिनकी कुर्सी के नीचे शराब और पानी की बोतल रखी हुई दिखाई दे रहा है.यह वीडियो आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. लोगों का कहना है कि जब सरकार के लोग ही शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है.

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शहरी विधानसभा प्रत्याशी उमेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की कुर्सी के पीछे बैठकर जो कॉरपोरेट सरकार चला रहे हैं, वही लोग पूरे बिहार में शराब की खेप पहुंचाकर मालामाल हो रहे हैं.अब पूरे बिहार में शराब मिल रहा है.उन्होंने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ महिलाओं को बहकाने और वोट लेने का एक राजनीतिक हथकंडा है. मैं पीने वाले को दोषी नहीं मानता, सरकार दोषी है.

Next Post

बिहार में परिवर्तन के लिए महागठबंधन को वोट दें -तेजस्वी यादव

Fri Oct 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सहरसा : हाई स्कूल मैदान में तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी इंजीनियर आरके गुप्ता के सलखुआ पहुंचे. जहां वे सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के राजद प्रत्याशी युसूफ सलाउद्दीन के समर्थन मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 6 नवंबर को बिहार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें