ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना एयरपोर्ट पर भी अलर्ट,7 फ्लाइट रद्द

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना एयरपोर्ट भी अलर्ट मोड में है जिसके कारण 7 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है .ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है.इसका असर पटना एयरपोर्ट पर भी साफ नजर आ रहा है.आज सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 7 उड़ानें रद्द कर दी गईं है.मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6394, जो सुबह 9:15 पर पटना पहुंचने वाली थी उसे रद्द कर दिया गया है.मुंबई से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 0673 और भुवनेश्वर से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6485 को भी रद्द कर दिया गया है.

Next Post

सबसे युवा एथलीट 8 साल की निलांजना का सपना है भारत के लिए खेलना

Thu May 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राजगीर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में हिस्सा ले रहे तकरीबन 6000 एथलीटों के बीच एक 8 वर्षीया टेबल टेनिस खिलाड़ी भी है और बिहार निवासी यह एथलीट-निलांजना शर्मा- कम उम्र के बावजूद अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित कर रही हैं। खेलो इंडिया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें