
रोहतास : बिक्रमगंज थाना के तेंदुनी चौक पर खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग से वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.वहां मौजूद लोगों के प्रयास के बाद दमकल वाहन को घटनास्थल पर पहुंचाया गया.तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था . स्थानीय लोगों के प्रयास के बीच दमकल टीम के पहुंचने के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग पर काबू पाया गया.स्कॉर्पियो में आग कैसे लगी है फिलहाल इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

