
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री के बॉडीगार्ड द्वारा कथित तौर पर अपमानित किए जाने का मामला अब सियासी तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर आरजेडी ने बीजेपी और जेडीयू पर निशाना साधा है। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने सवाल उठाया है कि आखिर सत्ता और स्वार्थ की राजनीति में जेडीयू के नेताओं का जमीर कब जागेगा? उन्होंने कहा कि एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु का नामकरण किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ उसी सेतु के निरीक्षण के दौरान उनके बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अपमानित किया जा रहा है। एजाज अहमद ने बीजेपी और मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

