भोजपुरी गाने पर कट्टा लहराते डांस का वीडियो वायरल

अररिया : एक शादी समारोह में भोजपुरी गाने के धुन पर हथियार के साथ थिरकते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.यह वायरल वीडियो रानीगंज थाना के बगुलाहा पंचायत के नगराही गांव का है.जिसमें दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए डीजे पर बजते भोजपुरी गाने पर थिरक रहा है.वायरल वीडियो में एक युवक तो थिरकते हुए खुलेआम हवाई फायरिंग करते हुए भी दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में रानीगंज थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

वायरल वीडियो 6 फरवरी का है.गांव के मंदिर में रात में शादी समारोह था और उस शादी समारोह के दौरान हो डीजे की धुन पर मौजूद युवक थिरक रहे थे.इस दौरान भोजपुरी गाने के धुन पर दो युवक हवा में हथियार लहराते दिखे और एक वीडियो में एक युवक नाचते नाचते फायरिंग कर दी.समारोह में मौजूद किसी युवक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर बीती रात वायरल कर दिया.जिसके बाद पुलिस तंत्र को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे.फिलहाल पुलिस की ओर से मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और युवक की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी।हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद रानीगंज थाना पुलिस मामले में सक्रिय हो गई है.आवाज़ न्यूज़ इस विडियो कि पुष्टि नही करता है .

Next Post

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue Feb 24 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email समस्तीपुर : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है . समस्तीपुर के दलसिंहसराय में निगरानी बिभाग ने बड़ी करवाई करते हुए विद्यापतिनगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रूपये घूस लेते रंगे […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें