नवादा में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नवादा : पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना के नवीनगर स्थित श्रवण यादव के मकान पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस दौरान 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है .पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि 30 जनवरी की रात सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. पूछताछ में पीड़ित लड़कियों ने जबरन देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि भी की है .गिरफ्तार अभियुक्तों में रौशन कुमार, गुलशन कुमार, तनु कुमार और प्रियांशु कुमार शामिल हैं. पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकद ₹10,820, पेटीएम स्कैनर, सिम कार्ड, कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि नाबालिग लड़कियों को महिला सुरक्षा में सौंप दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त प्रसंस्कृत बीज है उपलब्ध- राम कृपाल यादव

Sun Feb 1 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email राज्य सरकार किसानों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बसंतीय (रबी) मौसम के अंतर्गत कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में प्रमुख फसलों के बीजों की आपूर्ति एवं […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें