
लखीसराय : छुट्टी पर घर आए ITBP के जवान ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी फिर उसके बाद खुद को भी गोली मार ली.दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं.यह घटना बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला की है. छुट्टी पर घर आए ITBP जवान विकाश कुमार ने किसी पारिवारिक विवाद के बाद अपने पिता उदय सिंह को गोली मार दी और घटना के तुरंत बाद ही जवान ने खुद को भी गोली मार ली.ग्रामीणों के मुताबिक, पिता की हत्या के बाद जवान अपने बड़े चाचा पर भी हमला करने पहुंचा, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई.पुलिस ने बताया कि पिता का शव घर के अंदर मिला. जबकि जवान का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा स्थान के पास पड़ा मिला. प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद का लग रहा है.

