
तेजस्वी यादव ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बिहार में अपराध की स्थिति बहुत भयावह है . उन्होंने कहा कि पटना में पांच-पांच गोलीबारी की घटना हुई है हालत यह है कि कोई देखने वाला नहीं है स्थिति बहुत खराब है अपराधियों को खुलेआम सरकार ने छूट दे दिया है नीतीश कुमार बिल्कुल अचेत अवस्था में है .उन्होंने कहा कि हर जिले में व्यापारी वर्ग पर गोलीबारी हो रही है और उनकी हत्या हो रही है उनको कोई पूछने वाला भी नहीं है .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सही जानकारी नहीं दी जा रही है उनका हर लिखा लिखाया एक कागज थमा दिया जाता है उनको उतना ही दिया जाता है जितना वह पढ़ते हैं .
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अधिकारी कहते हैं कि किसी भ्रमण में चलिए घूम लीजिए वह चले आते हैं और वापस चले आते हैं. उनका निरीक्षण के नाम पर किसी रोड का और भवन का निरीक्षण कर दिया जाता है.चिराग पासवान से नीतीश कुमार की मुलाकात पर कहा कि यह उन लोगों मामला है वह ही जाने.उन्होंने कहा कि बस इन लोगों का काम रह गया है कि लालू प्रसाद यादव को गाली दो तेजस्वी यादव को गाली दो बस इतना ही .मैं कुछ भी बोलूंगा तो मुझे गाली देने लग गए और कहेंगे 2005 से पहले कुछ था क्या अरे 2005 में जो आया वह आज 20 साल का हो गया बिहार के भविष्य के बारे में सोचिए. अपराध के मामले पर एक भी समीक्षा बैठक नहीं हो रही है नीतीश कुमार को अधिकारी घूमते हैं नीतीश कुमार घूम रहे हैं.बस यही काम रहा गया है .

