मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर लोगों से मिलकर होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास 1, अण्णे मार्ग में होली के अवसर पर नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात कर होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों ने खुशी जतायी और मुख्यमंत्री को भी होली की शुभकामनायें दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Next Post

मुख्यमंत्री से 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की

Sun Mar 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान गरिमा लोहिया, तुषार कुमार, अनिरूद्ध पाण्डेय, कृतिका मिश्रा, आकांक्षा आनंद, प्रद्युम्न सिंह यादव, अंजली शर्मा, रोहित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें