नालंदा : अंधविश्वास और कुप्रथाओं के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरमेरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को उसके ही भतीजे ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर घर की छत से नीचे फेंक दिया।जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के कई हिस्सों में चोटें आई हैं, और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जख्मी महिला ने बताया कि किसी शरारती तत्व के द्वारा उसके भतीजे जितेंद्र के घर के आगे मिट्टी के बर्तन में सिंदूर एवं अन्य पूजा के सामग्री को रख दिया था। इसी का आरोप भतीजे ने वृद्ध महिला एवं उनके पुत्र वधू पर लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
June 11, 2022
75 के हुए लालू
-
November 26, 2024
विपक्ष द्वारा सदन के बाहर जमकर हंगामा
-
January 29, 2023
नालंदा : जमीन बंटवारे को लेकर महिला को मारी गोली