
युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में माई (महिला एवं युवा) समीकरण के साथ पुरजोर तरीके से मैदान में उतरेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनने के लिए कृत संकल्पित है।यह बात आज लोजपा (रामविलास) के राज्य मुख्यालय में आयोजित युवा लोजपा (रा) के राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कही।आगे पाण्डेय ने कहा कि युवा लोजपा समाज के सभी वर्गों के युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के मंत्रालय द्वारा जनहित और राज्यहित में चलाए जा रहे, जन जागरण अभियान को गांव के गालियों तक पहुंचाने, बिहार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट का नारा बुलंद करने, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को आगामी 2025 में बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ-साथ आगामी चुनाव में युवा लोजपा ( रा) को कम से कम 15 सीटों पर चुनाव लड़ाने की मांग आज की कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लिया गया।
आज कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया। संचालन युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा ने किया।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, शाहनवाज अहमद कैफी, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, संजय सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय सिंह, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित रानू, अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष सलीम साहिल, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, युवा के प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी सह युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष चोपड़ा, आदित्य पाण्डेय, शशांक बलवंत, अमन तिवारी, राजन नायक, अमन सिंह युवा प्रदेश महासचिव पिंटू पासवान, ऋषु राज, शरणजीत पासवान, मनीष बुचनी, प्रशांत सिंह चंदेल तथा बड़ी संख्या में युवा पदाधिकारी मौजूद थे।