

लव कुश रथ यात्रा भागलपुर बांका शेखपुरा बरबीघा होते हुए रविवार को नालंदा जिला पहुंची। जहां पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव मुस्तफापुर में भाजपा नेता मुन्ना सिद्दीकी बबलू सिंह विपिन यादव प्रज्ञा भारती के अलावे सैकड़ो की संख्या में राम भक्तों ने लव कुश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भगवान राम और सीता की आरती भी की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि अयोध्या में रामलला मंदिर के तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा साथ ही बाल्मीकि नगर में लव कुश आश्रम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसते हुए कहा कि पिछले 18 सालों में जेडीयू के द्वारा मां सीता के मंदिर जीर्णोधार के लिए कुछ नहीं किया गया इसलिए उन्हें राम मंदिर को लेकर कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है।