मुख्यमंत्री द्वारा बाबू वीर कुँवर सिंह को श्रद्धांजलि

1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर वीर कुँवर सिंह आजादी पार्क में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू वीर कुँवर सिंह की आदमकद अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, जदयू नेता ओमप्रकाश सेतु सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबू वीर कुँवर सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सहकारी भूमि विकास बैंक समिति परिसर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Next Post

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के हेतु बिहार सरकार की कड़ी तैयारी

Wed Apr 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email खेल विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने बिपार्ड गया सभागार में आयुक्त मगध प्रमंडल डॉ. सफ़ीना ए. एन., उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें

News Update