भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम के प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुये। सभ्यता द्वार के सामने जे०पी० गंगा पथ पर बने कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम द्वारा किये गये अलग-अलग प्रदर्शन और करतब को देखा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह सहित अन्य मंत्रीगण, सांसद रवि शंकर प्रसाद, सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा बाबू वीर कुँवर सिंह को श्रद्धांजलि

Wed Apr 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर वीर कुँवर सिंह आजादी पार्क में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू वीर कुँवर सिंह की आदमकद अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें

News Update