
नवादा : हिसुआ के चातर मोड़ के समीप दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो शिक्षकों में एक की जान गई है. बाइक सवार शिक्षक कुंदन प्रभात और आलोक कुमार नवादा से अपने विद्यालय जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया. कुंदन प्रभात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.दोनों शिक्षक नवादा निवासी हैं, जो एक बाईक पर सवार होकर मेसकौर प्रखंड के परोरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के लिए निकले थे.हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया. हिसुआ थाने की पुलिस एसआई परदेशी कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. इस हादसे से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है.

