
नवादा : दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नई दुल्हन की हत्या कर दी गई है . मृतका कोमल कुमारी की शादी कादिरगंज थाना के लोहरपुरा गांव निवासी कुंदन कुमार से एक साल पहले हुई थी.मृतका के परिवार के अनुसार, ससुराल वाले 5 लाख रुपए नगद और एक बाइक की मांग कर रहे थे और इसी मांग को लेकर कोमल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. मृतका के परिवार ने कादिरगंज थाने में दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को वारिसलीगंज थाना के सौर गांव के पास सकरी नदी में नमक डालकर दफना दिया गया. स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी. हालांकि शब वारिसलीगंज थाना के सौर गांव सकरी नदी में बरामद हुई, हालांकि सौर गांव कादिरगंज थाना और वारिसलीगंज थाना का बॉर्डर इलाके में आता है तो वारिसलीगंज थाना और कादिरगंज थाना दोनों थाने की पुलिस वहां पहुंची थी.कादिरगंज थाना प्रभारी सरवन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है और मृतका के देवर छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है .

