

समस्तीपुर में लव -कुश रथ यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ .संपूर्ण बिहार वासियों को भव्य राम मंदिर के दर्शन हेतु आमंत्रण देने के लिए लव-कुश रथ यात्रा विभिन्न जिलों से गुजरते हुए। समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित पटेल मैदान के गोलंबर के पास पहुचा। भाजपा से जुड़े हुए नेता व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत। भाजपा एमएलसी तरुण चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही। ढोल की धुन पर सब थिरकते रखते नजर आए। वही रथ को दरभंगा की ओर प्रस्थान कर दिया।

