
पाकिस्तान द्वारा की गई उकसावे वाली कार्रवाई के जवाब में भारत द्वारा किए गए साहसी और निर्णायक हमले की खुशी में विभिन्न संगठनों के लोगो ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. यह यात्रा मेदिनीनगर के साहित्य समाज चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए छ मुहान पर समाप्त हुई.पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता, भाजपा नेता मनोज सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “भारतीय सेना जिंदाबाद”, जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ देश के प्रति अपने समर्थन और भावनाओं को व्यक्त किया.

