बिदुपुर पुल नीतीश कुमार की सोच -ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी और तेजस्वी यादव के बयानों पर करारा पलटवार किया।खरना के दिन पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि छठ आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का महापर्व है। इस पर्व पर हर व्यक्ति घर से निकलकर सड़क, गली, घाट की सफाई करता है, यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।इसके बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

  1. तेजस्वी यादव पर – “तेजस्वी यादव नॉन-सीरियस आदमी हैं। उनकी बातों का कोई मूल्य नहीं है। उनको पॉलिटिकली खत्म कर दिया गया है।”
  2. बिदुपुर पुल पर – “यह सेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन और सोच का परिणाम है। जब मैं पथ निर्माण मंत्री था, तब यह पुल स्वीकृत हुआ था। इसके DPR से लेकर निर्माण तक हर चीज की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है।”
  3. राजद शासन पर – “अपने पिताजी से पूछें, 15 साल तक बिहार में सत्ता में रहे, एक पुलिया भी बनाई क्या? जो बना हुआ था, उसको भी ध्वस्त कर दिया। इसलिए नॉन-सीरियस लोगों की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।”

Next Post

पटना डीएम कुंदन कुमार का बयान, 103 घाट चिन्हित, खतरनाक घाटों पर लाल निशान

Sun Nov 15 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पटना डीएम कुंदन कुमार ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि पटना में कुल 103 छठ घाटों को चिन्हित किया गया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें