
गोपालगंज ; बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी आजकल अपने पैतृक निवास बेलसंड में हैं. मां की बरसी पर गांव पहुंचे पंकज त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना की और फिर गांव की गलियों में घूमते हुए बसंत ऋतु का आनंद लिया . वे रात में ग्रामीणों के साथ पारंपरिक फगुआ गाते भी दिखाई दिए . पंकज त्रिपाठी पिछले तीन दिनों से अपने गांव में रह रहे हैं और मां की स्मृति में आयोजित पूजा कार्यक्रम के बाद उन्होंने गांव के लोगों के साथ समयबिता रहे है . रात के समय वे ग्रामीणों के साथ फगुआ गायन में शामिल हुए और वर्षों बाद लोक संस्कृति का जीवंत अनुभव किया. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा बहुत आनंददायक हो रही है . बसंत का मौसम है, सरसों के फूल खिले हैं, ठंड है, बहुत सुंदर माहौल है. मां की स्मृति में पूजा थी और साथ ही बसंत का आनंद ले रहा हूं. वर्षों बाद लोक संस्कृति को करीब से महसूस किया हूँ . यह परंपरा धीरे-धीरे लुप्त हो रही है, अगली पीढ़ी को इसे सीखना चाहिए. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि गांव और मिट्टी से उनका रिश्ता अटूट है और यह जुड़ाव जीवनभर बना रहेगा.

