
नवादा जिले के वारिसलीगंज में बड़ी घटना हुई। जहां ठनका गिराने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। सभी शुक्रवार की दोपहर गांव के बधार में स्थित आम के बगीचा में थे। तभी बारिश शुरू हुई और वज्रपात हुआ। जिसमें 7 लोग चपेट में आए। यह घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में हुई। घायलों को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी लाया गया था। जहां चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया। इन लोगों की हुई मौत आनंदी सिंह का पुत्र मोनू कुमार 22 वर्ष, देवनारायण सिंह का पुत्र अजय कुमार 20 वर्ष तथा अनिल झा 19 वर्ष की मौत हो चुकी है। जबकि गौतम कुमार अभी इलाजरत है।सोनी कुमार 18 वर्ष पिता कृष्ण मुरारी पवन कुमार 21 वर्ष पिता चुन्नी मिश्रा,शिवम कुमार 15 पिता स्नेही सिंह, गौतम कुमार पिता अशोक सिंह हादसे के बाद गांव ही नहीं इलाके में हड़कंप मच गया। जिले परिवार के लोगों की मौत हुई है, उनके यहां मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।