
सारण जिले के तरैया में चलती कार में अचानक आग लग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला की जलकर मौत हो गई है। वहीं उसके पति भी गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी अयोध्या से दर्शन कर लौट रही थी।तभी तरैया थाना क्षेत्र के एसएच 73 बगही गांव के पास कार में अचानक से आग पकड़ लिया। इस हादसे में पति वाहन से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया, लेकिन महिला की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई।मृतका की पहचान सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार राय की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई। आग लगने के बाद पति ने आवाज लगाकर आसपास के लोगो को बुलाया। लेकिन तबतक वाहन पूरी तरीके जलकर राख हो चुका था।पति दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने पत्नी के साथ अयोध्या दर्शन करने के लिए गया था। जहां शुक्रवार को भगवान का दर्शन कर शाम में अपने छपरा स्थित घर के लिए निकला। सब कुछ सामान्य स्थिति में था। शनिवार के सुबह में पत्नी पिछले सीट पर सोई हुई थी। तभी आचानक से गाड़ी गर्म हुई और धुंआ निकलने लगा।जबतक वह कुछ समझ पाता तब तक इंजन से आग की लपटे निकलने लगी। कार में सेंट्रल लॉक होने के चलते दोनों वाहन में ही फंस गए। जिसके बाद वह किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकला। इस दौरान भयावह आग में पत्नी को नही बचा पाया ।तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगही में वाहन में आग लगने से एक दंपति घायल हो गए, जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। पति घायल है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।