
इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है, जहां रहुई थाना क्षेत्र इलाके के हुसैनपुर गांव में हैवान पति समेत तीन लोगों ने मिलकर विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी। दरअसल 1 साल पूर्व जून महीने में विवाह कुमारी की शादी बिंद गांव निवासी रूपेश कुमार से हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि पति रूपेश का उसकी भाभी पूजा देवी से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका अक्सर विवाहिता विभा कुमारी विरोध करती थी। परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज में पांच लाख रुपया का भी मांग किया जा रहा था। इसी अवैध संबंध का विरोध करना विवाहिता को मंहगा पड़ गया।हैवान पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी विवाह कुमारी को पहले पीट-पीटकर अधमरा किया उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता के शरीर के ऊपर कई जख्म के निशान भी देखे गए हैं। वही इस घटना के बाद परिजनों ने विवाहिता के शव को रहुई थाने लाकर थानाध्यक्ष से इंसाफ की गुहार लगाई है।