मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ीपर गावँ में बीती रात पति ने पत्नी की पिट-पीटकर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गोंगड़ी पर गावँ निवासी बबलू यादव की 27 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला जब दूध रोटी खा रही थी तो पति को यह बात रास नहीं आयी और उसने गुस्से में पत्नी के मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। फिलहाल ससुराल वाले सभी लोग गावँ छोड़कर फरार है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का एक 10 साल का बेटा और 6 साल की एक बेटी है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Next Post
नालंदा : एसपी का फ्लैग मार्च
Wed Jun 15 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email देश के विभिन्न राज्यों में कुछ दिनों से उपद्रव हो रहा है। इस कारण एहतियातन नालंदा पुलिस ने मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। एसपी ने फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों में दहशत व नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया। एसपी अशोक मिश्रा ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
January 29, 2023
समाजिक उत्थान के लिए आगे आया SBI महिला क्लब
-
January 31, 2023
उपेंद्र कुशवाहा कोई गाजर मूली नहीं है जो चाहे पार्टी से निकाल दे
-
December 23, 2022
नालंदा : दहेज की खातिर गर्भवती बहू की गला दबाकर हत्या