
बोकारो -स्कॉर्पियो की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। बोकारो में वाहन चोरी पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। शहर के सिटी थाना क्षेत्र को-ऑपरेटिव कॉलोनी में बीती रात लगभग डेढ़ बजे अज्ञात चोरों ने प्लॉट संख्या- 151 के सामने खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी कर ली। घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेएच 09 एएस 1387 पंजीयन संख्या और क्रीम कलर का उक्त वाहन पाटिल इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी से जुड़े असीम चक्रवर्ती का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी थाने के एएसआई नेयाज अंसारी ने मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रात एक से ढाई के बीच घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी में थोड़ी-बहुत तस्वीर कैद हुई है। चोरों ने कैमरे जो ढंक दिया और उसके बाद वाहन का लॉक तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। बता दें कि बोकारो में इससे पहले भी कई स्कॉर्पियो की चोरी हो चुकी है, जिनकी बरामदगी कर पाने में पुलिस अबतक बिफल साबित हुई है।