


अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बिंद प्रखंड के मकनपुर बकरा गांव में 2 करोड़ 88 लाख की लागत से बने सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि विकास के लिए जात-पात का कोई बंधन नहीं होता और वे सभी लोगों के विकास के लिए काम करते है।उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और उनका एकमात्र मकसद अस्थावां विधानसभा का विकास करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी गांवों में इसी तरह विकास कार्य होंगे।डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा विकास पर ध्यान देते हैं और उनके नेतृत्व में ही आज सभी गांवों में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज चंद मिनटों में ही कोई भी गांव से प्रखंड मुख्यालय पहुंच सकता है।