
बाढ़ थाना में एक बार फिर पकडुआ विवाह का मामला सामने आया है।मोकामा थाना के नाबालिक अभिषेक कुणाल की जबरन बंदूक के दम पर शादी करवा दी गई।अभिषेक ने बताया कि 10 जुलाई को स्टेशन कुछ सामान खरीदने गया था ,जहा तीन से चार की संख्या में हथियारबंद लोग पहुंच कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया और रात में मार पीट कर शादी करवा दिया गया।परिजनों ने इसकी सूचना बाढ़ थाना को दिया तो पुलिस ने मेऊरा फुलेलपुर में लड़की के घर पर छापेमारी कर लड़का को बरामद किया।लड़के की मां उषा देवी इस शादी को मान्यता नहीं देते हुए अपहरण का मामला बाढ़ थाना में दर्ज करवाई है।दो भाई और एक बहन में अभिषेक सबसे छोटा है और किसी भी भाई बहन की अभी शादी नहीं हुई है। बाढ़ थाना अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। लड़का बाढ़ में अपनी नानी के घर रहता है।