
बक्सर : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ब्यान जारी करने हुए कहा की राहुल गांधी ने ही अपनी सरकार का कानून फाड़ कर फेंक दिया था। जिसके वजह से आज लालू यादव को जेल में रहने के लिए मजबूर कर रखा है। मैडम सोनिया जी तो लालू प्रसाद यादव जी को जेल में बंद नहीं करती। परन्तु राहुल के दबाव में आज लालू प्रसाद जेल में बंद थे। वही अग्नि वीर मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पुनर्विचार के लिए पहले ही कह दिया गया है।वही सम्राट चौधरी ने मंच से बोलते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव इन दिनों हेलीकॉप्टर में मछली खा रहे हैं। यही नहीं रामनवमी में भी मछली खाने का परिणाम मिला ,कि उनके शरीर में मछली का कांटा फंस गया है। जिसके वजह से अब व्हीलचेयर पर घूम रहे हैं।