एक बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां एक वृद्ध महिला के अपहरण कर उसकी हत्या करके शव को जिला थाना क्षेत्र इलाके के नरहर पुल के नीचे फेंक दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि वृद्ध महिला लालती देवी 24 अप्रैल को अपने घर मंदिलपुर से दवा लेने के लिए बिहार शरीफ के लिए निकली थी। जिसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक लालती देवी का अपना कोई संतान नहीं था। जिसके कारण गांव के ही जगदीश यादव, सुनील यादव, जितन यादव, झौरंगी यादव,इन सभी लोगों की नजर लालती देवी के संपत्ति पर थी। इन लोगों के द्वारा पूर्व में भी महिला का पीछा किया गया था। परिजनों ने रहुई थाना पर भी कार्य में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक महिला के अपहरण होने की सूचना रहुई थाना को पुलिस की दी गई थी लेकिन रहुई थाना पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं इस घटना के संबंध में सिलाव थाना पुलिस ने बताया कि महिला का अज्ञात शव सिलाव थाना क्षेत्र के नरहरपुल के पास पुलिस ने बरामद किया था। 72 घंटे तक महिला का शिनाख्त नहीं होने के कारण महिला के शव को दफन कर दिया गया था। जैसे ही इस घटना की जानकारी लालती देवी के परिजनों को लगी तो परिजन रहुई थाना पहुंचकर महिला के शव को लेने के लिए गुहार लगाने लगे। सिलाव थाना पुलिस के मुताबिक महिला की मौत सड़क हादसे में हुई है। वही परिजन गांव के ही 4 लोगों के ऊपर अपहरण का गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की बात कर रहे हैं। फिलहाल परिजनों के द्वारा रहुई थाना में 4 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रहुई थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Next Post
शिकंजे में आया हिरोइन तस्कर
Fri Apr 29 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email औरंगाबाद।जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में जुटी औरंगाबाद पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्हें बेहद नशीले पदार्थ हीरोइन बेचने वाले गिरोह का सुराग मिला और 5 नाबालिग कारोबारियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 31.230 ग्राम […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
December 5, 2024
सुपौल : त्रिवेणीगंज में पब्लिक-पुलिस में झड़प,जमकर हुई पत्थरबाजी
-
March 26, 2023
सीतामढ़ी पुलिस ने किया लूट काण्ड का उद्भेदन