सरायकेला- खरसावां पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय के समीप झोपड़ी नुमा घर में बुधवार को हुए 55 वर्षीय करमू मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर मृतक की पत्नी मानी मुंडा उसके प्रेमी राजेश रजक एवं अन्य सहयोगी सुशील सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक का राशि मोबाइल फोन आदि बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि गिरफ्त में आई मृतक की पत्नी मानी मुंडा मृतक की दूसरी पत्नी है. उसने अपने प्रेमी राजेश रजक जो मृतक का स्टाफ था के साथ मिलकर एक अन्य सहयोगी सुशील सरदार के सहयोग से प्लास्टिक के रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी थी. इस दौरान मृतक के 7 साल के पोता कर्म मुंडा को भी लेकर भाग गए थे. सरायकेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है.
Next Post
फिलीपींस से आयी महिला ने लिए सात फेरे
Fri May 20 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email गोपालगंज में बुधवार को मुरार बतरहा के ग्रामीण एक अनोखी शादी के गवाह बने ,जब स्थानीय युवक के प्यार में दीवानी दुल्हन फिलीपींस से चलकर गोपालगंज पहुँची व शादी के रश्मों में बंधी. मामला जिले के फुलवारिया थाना क्षेत्र के मुरार बतरहा गांव की […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
April 21, 2022
मिलिए गढ़वा के मटुकनाथ से
-
November 13, 2022
बोकारो : अस्पताल की व्यवस्था है बदहाल
-
March 30, 2023
देवघर : रामनवमी को लेकर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता