
बक्सर संसदीय सीट के एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नही चल रहा है। बक्सर जिला भाजपा संगठन के अंदरूनी कलह अब धीरे धीरे सामने आ रहा है। बक्सर भाजपा के केसथ मण्डल के अध्यक्ष रतन राउत ने सोशल साइट्स पर एक आप बीती वीडियो जारी कर कहा है कि बक्सर भाजपा के जिलाध्यक्ष भोला सिंह के उपर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि बक्सर जिला भाजपा संगठन में कोई मान सम्मान नहीं है। भाजपा संगठन के चार पूर्व जिलाध्यक्ष ने तो पूर्व से ही बग़ावत कर रहे है।बताते चलें कि बक्सर संसदीय सीट के लिए एनडीए गठबंधन के तरफ से मिथिलेश तिवारी प्रत्याशी के रूप में नामांकन की तैयारी कर रहे हैं इस बीच भाजपा संगठन के अंदरूनी कलह विवाद से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।इधर भाजपा के अंदरुनी संगठन के विवाद पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रानी चौबे और लोजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबकुछ ठीक ठाक है एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर सीट पर विजय प्राप्त करेगी।