
नालंदा में एक हैवान पति ने नव विवाहिता को अपने प्रेमिका की सहयोग हत्या कर नदी किनारे पेट्रोल से जलाकर कई टुकड़े में शव को दफन कर दिया और थाना में पत्नी के फरार होजाने का 4 जून को आवेदन दिया था। सोमवार को लड़के परिवार दीपनगर थाना पहुचा और पुलिस पर दवाव बनाया इसके बाद जब पुलिस लड़का पर दवाव बनाया तो टूट गया और बताया कि हत्या कर नदी किनारे शव दफन कर दिया गया है इसके बाद लड़ाकी पक्ष के लोगों ने लड़का और उसके भाई की पिटाई कर दिया। पुलिस समस्ती गांव के गोइठवा नदी किनारे से दफन किया गया शव के कंकाल को बरामद किया है। लड़की के परिवार बालो ने बताया दो माह पूर्व सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी टिकन केवट अपनी पुत्री अर्निका कुमारी की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव निवासी राघो केवट के पुत्र दीनानाथ केवट से किया था। शादी के बाद लड़की को पता लगा कि उसके पति का गांव के ही एक महिला से अबैध संबंध है जिसका वो विरोध करने लगी इसी विरोध के कारण दो जून को पति उसके परिवार और प्रेमिका ने मिलकर अर्निका की हत्या कर उसे पेट्रोल से जलाकर नदी किनारे दफन कर दिया था। शव मिलने के बाद लड़की के परिवार आक्रोशित हो गए और लड़का और उसके भाई की पिटाई कर दिया दोनो को जख़्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।