


क्रिसमस को लेकर देवीसराय स्थित बिहार शरीफ का एकमात्र चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर साल की तरह इस साल भी लोग 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। इसे लेकर लोगों में खूब उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। इस मौके पर बिहार शरीफ और हरनौत में स्थित गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इससे पहले, बाजारों में भी क्रिसमस को लेकर खूब रौनक दिखी।गौरतलब है कि क्रिसमस का त्योहार साल के आखिर में आता है, ऐसे में इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार भी कहा जाता है। भारत के साथ-साथ कई देशों में क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।