
मुजफ्फरपुर में अफरोज कुरैशी उर्फ अफरोज खत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी।हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था। अफरोज के परिवार के बीच दहशत का माहौल कायम हो चुका था। पुलिस ने दो दिनों के भीतर इस कांड का उद्भेदन कर लिया है। गैंगवॉर में अफरोज की हत्या हुई है। इस कांड को लेकर शुटर समेत हत्याकांड में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वारदात में सामिल समस्तीपुर जिले के जाफरान टॉप 10 सुटर भी सामिल है। जिसने अफरोज को मारने के लिए 1 लाख की सुपारी ली थी फिर घटना को अंजाम दिया था। अफरोज एक जमाने में अपराध की दुनिया में सामिल था। जेल से आने के बाद मटन का दुकान चलाने लगा। दुकान के साथ अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर हमेशा विवादों में घिरा रहता था। कुछ दिन पुर्व अफरोज को अपने साथी हर्ष और डेनिस से विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों एक दुसरे के जान के प्यासे हो गए थे। जिसके बाद डेनिस और हर्ष ने बदला लेने के लिए समस्तीपुर जिले के शुटर जाबरान से बात की और खत्म करने की सुपारी दे डाली। जिसके बाद 27 दिसंबर को अहले सुबह अपराधियों ने वारदात को अंजाम दे दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। वही SSP ने पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी है।