
बाढ़ के सलीमपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि sc.st एक्ट के फरार अभियुक्त भोलू कुमार अपने गांव बिधिपुर में आया हुआ है और लोगों के घर पर जाकर धमकी दे रहा है। उक्त कांड में त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक बाढ 2 अभिषेक सिंह के अध्यक्षता में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में भोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की करवाई की जा रही है।