

मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से में 35 घर जलकर पूरी तरह राख हो गई है।आग लगने लाखों की सम्पत्ति का नुक़सान हुआ है। वही आग की चपेट में आने से 3 बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना जिले हत्था ओपी के वार्ड संख्या 13 की है। स्थानीय लोगों के द्वारा हत्या ओपी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सत्यनारायण साह के घर में पहले आग लगी जिसके बाद आग धीरे-धीरे फैलने लगी। जिसके बाद महावीर साह, राजू साह, अमरेश साह, नन्दकिशोर साह, रामविलास साह, संजीत,रंजीत,अरुण, माला देवी, देवेंद्र साह, शत्रुघ्न साह, अजीत साह, मुकेश साह के घर को अपने आगोश में ले लिया। उस दौरान 4 गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट से भगदड़ मची रही। भयावह स्थिति को देखते हुए फायर बिग्रेड की 6 टीम पहुंच गई। देर रात आग पर काबु पा लिया गया है .